फतेहपुर, जनवरी 13 -- खखरेरू। कस्बे के एक गार्डेन में मंगलवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चित्रकूट से आए गायत्री पीठ के संचालक संत राम नारायण त्रिपाठी ने शिक्षा और संस्कारों के माध्यम से गांव-गांव में जागरण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने के लिए हमें अपने धर्म और संस्कृति को मजबूत करना होगा। आरएसएस प्रांत कानपुर के बौद्धिक प्रमुख डॉक्टर अखंड प्रताप ने भारत में जनसंख्या असंतुलन आंतरिक व वाह्य चुनौतियों को पहचानने व उनसे निपटने के गुर बताए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर मनाया जाने वाले शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण सामाजिक समरसता नागरिक शिष्टाचार एवं स्वदेशी को अपनाने पर जोर देना होगा। इस मौके पर खंड संघ चालक कुशल पाल, मोहित ...