वाशिंगटन।, सितम्बर 7 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार पीटर नवारो ने एक बार फिर भारत पर आरोप लगाया है कि भारत रूस से केवल मुनाफाखोरी के लिए तेल खरीद रहा है। उन्होंने दावा किया कि यूक्रेन पर रूस के हमले से पहले भारत ने कभी रूसी तेल नहीं खरीदा। शनिवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए नवारो ने लिखा, "भारत केवल मुनाफे के लिए रूस से तेल खरीदता है। आक्रमण से पहले उसने एक बूंद भी नहीं खरीदा था। भारत सरकार का स्पिन मशीन तेजी से चल रहा है। यूक्रेनियनों की हत्या बंद करो। अमेरिकी नौकरियां छीनना बंद करो।" उनकी यह प्रतिक्रिया दरअसल कम्युनिटी नोट से उपजी नाराजगी के बाद आई। एक्स ने फैक्ट चेक करते हुए पर शुक्रवार को नवारो की पोस्ट के नीचे लगे नोट में लिखा था, "भारत की रूसी तेल खरीद ऊर्जा सुरक्षा के लिए है, न कि सिर्फ मुनाफे के लिए। यह किस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.