बुलंदशहर, मई 9 -- क्षेत्र के गांव सुनाई निवासी किशोर द्वारा सोशल मीडिया पर हेप्पी दिवाली इन एडवांस हिंदुस्तान तू तो गया बेटा जैसा विवादित वीडियो पोस्ट करने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को अनूपशहर क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर ने इंस्टाग्राम पर उक्त वीडियो अपलोड किया। विवादित वीडियो पर विपरीत कमेंट किए जाने के उपरांत रियान ने उपरोक्त वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से डिलीट कर दी। स्थानीय पुलिस द्वारा उपरोक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को किशोर को हिरासत में ले लिया गया है। कोतवाली प्रभारी पंकज राय ने बताया है कि आरोपी किशोर को राष्ट्र विरोधी भावना को इंटरनेट पर प्रकट करने के आरोप में गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपी पर धारा 197, 1 (डी) डीएनएसएच में मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.