गुवाहाटी, मई 25 -- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को चेतावनी देते हुए कहा है कि जो लोग 'चिकन नेक कॉरिडोर' पर भारत को 'आदतन धमकाते' हैं, उन्हें यह सुन लेना चाहिए कि बांग्लादेश में जमीन की दो ऐसी संकरी पट्टियां हैं (चिकन नेक) जो बहुत ज्यादा असुरक्षित हैं। भारत का चिकन नेक, जिसे सिलीगुड़ी कॉरिडोर के नाम से जाना जाता है, जमीन की एक संकरी पट्टी है, जिसकी चौड़ाई लगभग 22 किलोमीटर से 35 किलोमीटर है, जो पूर्वोत्तर क्षेत्र को शेष भारत से जोड़ती है। सरमा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "जो लोग 'चिकन नेक कॉरिडोर' पर भारत को आदतन धमकाते हैं, उन्हें इन तथ्यों पर भी ध्यान देना चाहिए: बांग्लादेश के पास अपने दो 'चिकन नेक' हैं। दोनों ही बहुत ज्यादा असुरक्षित हैं। पहला 80 किलोमीटर लंबा उत्तरी बांग्लादेश कॉरिडोर है- दखिन दिनाजपुर से दक्षिण पश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.