बलरामपुर, जून 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को भाजपा की ओर से शक्ति केंद्र गैसड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पंचायत चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने लाभार्थियों में आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार गरीब कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास एवं सबका प्रयास भाजपा का मुख्य उद्देश्य है। कहा कि पीएम मोदी ने देश की जटिल समस्याओं को दूर करते हुए भारत को तेजी के साथ विकास पथ पर आगे ले जा रहे हैं। आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। आगामी 2027 तक भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। इस अवसर पर जिला कार्य समिति सदस्य राजेंद्र ओझा, मंडल अध्यक्ष अजय सैनी, पूर्व...