जमशेदपुर, मार्च 4 -- संस्थापक दिवस पर शहर आए टाटा समूह के चेयरमैन एन चन्द्रशेखरन ने सोमवार को कहा कि भले ही चुनौतियां कितनी भी हों, हम इनसे बाहर निकलेंगे। हम खुद को और कुशल व काबिल बनाएंगे। यह अल्पकालिक चुनौतियां हैं। टाटा समूह ने काफी उतार-चढ़ाव देखा है और हम उन चुनौतियों से बाहर निकले हैं। वे सोमवार सुबह कंपनी परिसर में संस्थापक जेएन टाटा को श्रद्धाजंलि अर्पित करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील और आगे बढ़ेगी। हम केवल व्यवसाय में ही नहीं हैं। हम तकनीक और प्रौद्योगिकी में देश को विकसित कर आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। सस्टेनेबिलिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर दुनिया तेजी से बदल रही है। टाटा स्टील इस ट्रांसफॉर्मेशन के प्रति प्रतिबद्ध है। हम बहुत कुछ कर रहे हैं और आने वाले दिनों में कई विकास और प्रगति दिख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.