अमरोहा, जनवरी 30 -- हसनपुर, संवाददाता। मौनी अमावस्या पर क्षेत्र के गांव मनोटा स्थित प्राचीन सिद्धमठ त्रिमूर्ति शेषधाम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। संतों ने भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित किए जाने की मांग की। सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया। महामंडलेश्वर स्वामी हर मनोज दास ने कहा कि वक्फ बोर्ड खत्म कर सनातन बोर्ड का गठन किया जाए। गोमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। चांदपुर से आए संत खिलेंद्र ने कहा कि देश में सनातन धर्म का इतिहास काफी गौरवमयी है। बताया कि सनातन का शाब्दिक अर्थ सदा बने रहने वाला है। यानी कि जिसका न आदि है न अंत। सनातन धर्म जिसे हिन्दू धर्म या वैदिक धर्म के नाम से भी जाना जाता है, दुनिया का सबसे प्राचीनतम धर्म है। भारत की सिंधु घाटी सभ्यता में हिन्दू धर्म के कई चिन्ह मिलते हैं। दिनेश दास ने कहा कि हर मनुष्य को...