चंदौली, मई 22 -- पीडीडीयू नगर-नियामताबाद, हिटी। विकासखंड के कठौरी गांव में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में जिला कॉंग्रेस कमेटी ने मनाया। वही महाचौपाल का भी आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच ने भारत को आईटी महाशक्ति बनने का मार्ग प्रशस्त किया। पंचायती राज में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देकर महिलाओं को सशक्त किया। कहा कि देश में पंचायतों और नगर पालिकाओं के माध्यम से लोकतंत्र को निचले स्तर तक मज़बूत किया। देश भर में नवोदय विद्यालय खोलकर ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्रों को बेहतर और समान शिक्षा प्रदान किया। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि राजीव गांधी को हमेशा राष्ट्रीय हित के कार्यों को आगे बढ़ाने व उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.