नई दिल्ली, फरवरी 2 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने टैरिफ को लेकर बड़ा ऐलान किया। ट्रंप ने बताया कि अमेरिका अब भारत पर लगने वाले पारस्परिक टैरिफ को 25% से घटाकर 18% कर देगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक पोस्ट में खुद इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा, "भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी से बात करके मुझे बहुत सम्मान की अनुभूति हुई। वे मेरे सबसे बड़े दोस्तों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली तथा सम्मानित नेता हैं। हमने व्यापार, रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने रूसी तेल खरीदना बंद करने और इसके बजाय संयुक्त राज्य अमेरिका से बहुत अधिक मात्रा में तेल खरीदने पर सहमति जताई, साथ ही संभावित रूप से वेनेजुएला से भी। यह कदम...