प्रयागराज, अगस्त 14 -- बजरंग दल प्रयाग की ओर से जिला पंचायत सभागार में गुरुवार को अखंड भारत संकल्प दिवस आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री हरिशंकर ने कहा कि आज ही के दिन भारत माता के आंचल के टुकड़े किए गए थे। हमारा 29 प्रतिशत भूभाग और 62 जिले हमसे छीन गए। आज के दिन हमें संकल्प लेना है कि हम अपना खोया भूभाग पुनः प्राप्त करेंगे और गिलगिट से गारो तक स्वतंत्रता का पर्व मनाएंगे। विहिप के प्रांत अध्यक्ष कवींद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वैश्विक स्तर पर हमारे उत्थान को देखकर सदियों से लोगों ने इस राष्ट्र के खिलाफ षड्यंत्र रचे हैं लेकिन यह राष्ट्र सर्वोच्च था सर्वोच्च है और सर्वोच्च रहेगा। स्वामी यमुनापुरी ने कहा कि इस राष्ट्र की पहचान आध्यात्मिक रही है यहां के ऋषियों-मुनियों ने सभी के कल्याण का सूत्र दुनिया को प्रदा...