नई दिल्ली, मार्च 18 -- वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के चलते एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। उनके स्ट्राइक पर आते ही अनुभवी गेंदबाज भी सहमे नजर आते थे। हालांकि भारत के पूर्व स्पिनर आर अश्विन के खिलाफ वह थोड़ा मुश्किल में नजर आते थे, ऐसा भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने दावा किया है। चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि क्रिस गेल किसी भी गेंदबाज को चौका-छक्का मार सकते हैं लेकिन जब गेंद अश्विन के हाथ में होती थी तो उनके पैर कांपने लगते थे। पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा, ''क्रिस गेल किसी को भी चौके छक्के मार सकते हैं लेकिन अश्विन को उसे आउट करने के लिए सिर्फ चार गेंद चाहिए होती थी। गेल के पैर कांपने लगते थे।'' अश्विन का क्रिस गेल के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.