बोकारो, अगस्त 25 -- बोकारो, प्रतिनिधि। आशालता सभागार सेक्टर 5 में रविवार को भारत विकास परिषद (दक्षिण शाखा) की ओर से विभिन्न विद्यालयों के बीच शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विहिप के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही थे। शाही ने कहा विद्यार्थियों को देश की सभ्यता-संस्कृति से जोड़ने की पहल हो रही है। संस्था बच्चों में राष्ट्र प्रेम का भाव जागृत कर रही है। उन्होंने कहा 2047 के विकसित भारत के संकल्प में युवा भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। साथ ही साथ देश का ना केवल आर्थिक विकास बल्कि सांस्कृतिक तथा बौद्धिक विकास भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। अध्यक्ष ललित वर्मा ने सभी प्रतिभागियों व अतिथियों को भारत विकास परिषद व कार्यक्रम से परिचय कराया। सरस्वती विद्या मंदिर,आशालता विकास केंद्र, होली क्रॉस स्कूल, ए...