शामली, मई 12 -- शहर के श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में सोमवार को छात्राओं ने ऑपरेशन सिन्दूर लिखकर भारत के वीर सैनिकों को नमन किया। इस दौरान छात्राओं ने भारत के वीर जवानों की सराहना करते हुए भारत माता की जय के जयकारे लगाये। सोमवार को श्री सत्यनारायण इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने ऑपरेशन सिन्दूर लिखकर भारत के वीर सैनिकों को बधाई दी। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि गत कई वर्षों से पाकिस्तान के द्वारा भारत पर आंतकवादी हमले किये जाते रहे हैं। परन्तु वह ये भूल गया कि यह नया भारत है जो देश के दुश्मनों को उनके घर में घुस कर मारता है। हमें अपने देश की जल, थल एवं वायु सेना पर गर्व है। इस ऑपरेशन का आर्मी लेफ्टिनेन्ट कर्नल सोफिया कुरेशी एवं वायु सेना की विंग कमाण्डर व्योमिका सिंह ने जिस प्रकार से जानकारी दी, उससे पूरे विश्व को संदेश भारतीय महिलाएं...