लखनऊ, मार्च 23 -- सरोजनीनगर से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा मेवाड़ के राजा महाराणा संग्राम सिंह 'राणा सांगा को गद्दार कहे जाने के बयान की कड़ी निंदा की है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर रविवार को जारी बयान में डॉ. राजेश्वर सिंह ने इसे ऐतिहासिक तथ्यों का अपमान और सपा की तुष्टिकरण की राजनीति का घृणित प्रदर्शन करार दिया है। डॉ. सिंह ने कहा कि, सपा सांसद का यह दावा कि 'राणा सांगा ने बाबर को भारत बुलाया न केवल आधारहीन और भ्रामक है, बल्कि इतिहास की सतही समझ को दर्शाता है। डॉ. सिंह ने कहा कि राणा सांगा का अपमान पूरे राजपूत समाज, हिंदू परंपरा और भारत के स्वाभिमान पर हमला है। उन्होंने सपा से इस शर्मनाक बयान के लिए देश से माफी मांगने की मांग की है। डॉ. सिंह ने सपा को कठघरे में खड़ा करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.