नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- Indian Navy: भारत ने हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में चीन के युद्धपोतों और जासूसी जहाजों पर अपनी निगरानी और कड़ी कर दी है। इसी बीच भारतीय नौसेना फरवरी में 'मिलन' बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास और अंतरराष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा (IFR) की मेजबानी विशाखापट्टनम में करेगी, जिसमें अमेरिका और रूस सहित 55 देशों की नौसेनाएं भाग लेंगी। नौसेना के उपप्रमुख वाइस एडमिरल संजय वत्सायन ने शुक्रवार को कहा, "हिंद महासागर क्षेत्र में बाहरी शक्तियों की मौजूदगी लगातार बनी रहती है और अब यह और बढ़ रही है। किसी भी समय यहां कम से कम 40 से 50 विदेशी युद्धपोत सक्रिय रहते हैं। हम प्रत्येक पोत पर नजर रखे हुए हैं। वे क्या कर रहे हैं, कब आते हैं, कब जाते हैं, यह सब हमें मालूम है।" वत्सायन ने बताया कि दुनिया की सबसे बड़ी नौसेना के रूप में चीन के पास 370 से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.