नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- देवी दुर्गा में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं में देवी शक्तिपीठ का खास महत्व है। मान्यतानुसार जिन-जिन स्थानों पर देवी सती के अंग और आभूषण गिरे उसे शक्तिपीठ माना गया। देवी पुराण में पूरे 51 शक्तिपीठों का उल्लेख मिलता है। जिसमे से एक दो नहीं पूरे 12 शक्तिपीठ दूसरे देश की धरती पर बने हुए हैं और इन मंदिरों में वहां के स्थानीय लोगों की भी गहरी आस्था है। पाकिस्तान के साथ ही ये शक्तिपीठ नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका में भी बने हुए हैं। तो चलिए जानें कौन-कौन से हैं वो 12 शक्तिपीठ।पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हिंगलाज शक्तिपीठ हिंगलाज शक्तिपीठ पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्थित है। ये शक्तिपीठ भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में रहने वाले हिंदूओं के लिए महत्वपूर्ण है। ये कराची से 250 किमी दूर है। माना जाता है कि यहां पर माता सती ...