न्यूयॉर्क, मई 5 -- पाकिस्तान ने भारत के साथ बढ़ते तनाव को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) से एक आपातकालीन बंद सत्र बुलाने की मांग की है। यह बैठक आज 5 मई को न्यूयॉर्क में स्थानीय समयानुसार दोपहर में आयोजित होगी। पाकिस्तान ने इस क्षेत्र में बिगड़ती स्थिति और भारत के कथित आक्रामक रुख को लेकर वैश्विक मंच पर अपनी चिंताएं उठाने का फैसला किया है। बता दें कि पाकिस्तान वर्तमान में 15 देशों वाली सुरक्षा परिषद का एक अस्थायी सदस्य है। इसका नेतृत्व मई महीने के लिए ग्रीस कर रहा है।भारत भी है ऐक्टिव पाकिस्तान की हरकतों को देखते हुए भारत ने भी कड़ा रुख अपनाया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने केवल चीन और पाकिस्तान को छोड़कर सुरक्षा परिषद के लगभग सभी सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों से बात की है। जयशंकर ने ग्रीस के विदेश मंत्री जॉर्ज जेरापेट्रिटिस के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.