नई दिल्ली, मार्च 27 -- अब कश्मीर घाटी भी पूरे भारत के साथ रेल के जरिए जुड़ने जा रही है। खबर है कि जल्द ही घाटी में पहली रेल सेवा शुरू होने जा रही है। हालांकि, आधिकारिक रूप से ऐलान होना बाकी है। खबरें हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रेन सेवा का उद्घाटन कर सकते हैं और साथ ही वह ही दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज यानी चिनाब ब्रिज का दौरा कर सकते हैं। पीएम मोदी 19 अप्रैल को कटरा से श्रीनगर के बीच ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि यह पहली ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस होने जा रही है। सूत्रों ने यह भी कहा है कि पीएम मोदी चिनाब ब्रिज का दौरा कर सकते हैं और 19 अप्रैल, शनिवार को कटरा में जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं। खबर है कि कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.