नई दिल्ली, फरवरी 10 -- भारत विविधताओं का देश है, जहां अलग-अलग धर्म-जाति के लोग एकसाथ रहते हैं। यहां कई खूबसूरत जगहें, व्यंजन, परिधान आपको देखने को मिलेंगे। भारत के हर राज्य और शहर की अपनी अलग कहानी है, जो इतिहास के पन्नों को पलटती है। हर शहर अपने किसी काम या चीज के लिए मशहूर है। भारत का एक खूबसूरत शहर है, जिसे सिल्वर सिटी कहा जाता है। सिल्वर का मतलब चांदी होता है और इसे चांदी का शहर क्यों कहते हैं, चलिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी बताते हैं।कहां है चांदी का शहर भारत के ओडिसा राज्य के कटक शहर को चांदी का शहर यानी सिल्वर सिटी कहा जाता है। यहां पर चांदी अच्छी मिलती है और इसमें महीन ताराकशी का काम यहां पर अच्छे से किया जाता है। कटक में चांदी के कलाकार फिलीग्री के लिए जाने जाते हैं, जो महीन और बारीक काम कर पाए। उन्हें ये कला अपने पूर्वजों से सी...