नई दिल्ली, जून 5 -- हमारे भारत देश में बसे हैं कई छोटे-छोटे गांव, जो अपने आप में ही अनोखे हैं। लगभग हर एक गांव की अपनी बोली है और अपनी अलग परंपरा और रीति-रिवाज भी। अगर आपको वाकई में भारत को गहराई से देखना है, तो इसमें बसे गांवों को जरूर एक्सप्लोर करें। आज हम आपको ऐसे ही एक गांव के बारे में बता रहे हैं, जिसके बारे में जो सुनता है दंग रह जाता है। जी हां, हिमाचल की गोद में बसा ये गांव अपनी विचित्र सी परंपरा के लिए जाना जाता है। ऐसा कहते हैं कि यहां की महिलाएं एक बार में चार शादी तक कर सकती हैं। इसे भारत का आखिरी गांव भी कहा जाता है। इस अजीब सी परंपरा को सुनकर लोग यहां पहुंच जाते हैं, यहां की सामाजिक व्यवस्था को देखने और गहराई से समझने के लिए। अगर आप भी इन सब चीजों में रुचि रखते हैं, तो इस गांव में घूमने आ सकते हैं।हिमाचल की गोद में बसा है ये...