नई दिल्ली, फरवरी 4 -- भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में धमाकेदार एंट्री मारी है। भारत ने बुधवार को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान को सात विकेट से रौंदा। अफगानिस्तान ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 311 रनों का विशाल टारगेट दिया। भारत ने 41.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर जीत हासिल की और इतिहास रच डाला। भारत ने ना सिर्फ U19 वर्ल्ड कप बल्कि अपने यूथ वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया है। भारत ने न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। न्यूजीलैंड ने 2006 में आयोजित अंडर-19 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ 305 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। बता दें कि भारत से पहले किसी भी टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में 250 का टारगेट भी चेज नहीं किया था। भारत की अब फाइनल में 6 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ंत होगी, जिसने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्...