कानपुर, फरवरी 18 -- कानपुर। आरएसएस के शताब्दी वर्ष के मौके पर बुधवार को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में 'तरुणी बैठक' का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य मनमोहन वैद्य बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए। उन्होंने युवाओं के प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया और राष्ट्र निर्माण का मंत्र दिया। उन्होंने कहा, आजादी के बलिदान को सार्थन बनाना हमारी जिम्मेदारी है। मनमोहन वैद्य ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमारा जन्म आजाद भारत में हुआ है। भगत सिंह, सुभाष चन्द्र बोस, चन्द्रशेखर आजाद, सरदार पटेल, और डॉ. भीमराव आंबेडकर, रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती जैसे अनगिनत क्रांतिकारियों और महापुरुषों की पीढ़ियों ने अपने जीवन का बलिदान दिया। इसे सार्थक बनाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। कहा कि शिक्षा का अर्थ क...