रुद्रपुर, मई 8 -- किच्छा, संवाददाता। भारतीय सेना के सम्मान में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा हाथों में लेकर देश के गौरव में नारेबाजी कर आतिशबाजी की। गुरुवार को विधायक तिलकराज बेहड़ की अगुवाई में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ अनुपम सिनेप्लेस स्थित नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय से किया गया। यात्रा डीडी चौक, मुख्य बाजार, महाराणा प्रताप चौक से होती हुई वापस अनुपम सिनेप्लेक्स आकर समाप्त हुई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने हाथों में तिरंगे लेकर देश और सेना के सम्मान में नारेबाजी कर आतिशबाजी की। विधायक बेहड़ ने कहा कि सैनिकों ने देश का गौरव बढ़ाया है। पिछले दिनों हमारी बहनों के उजाड़े गए सुहागों का बदला लेते हुए हमारी सेना ने आतंकव...