कराची, नवम्बर 4 -- भारत की समुद्री सीमाओं पर अब एक नई चुनौती उभरने जा रही है। पाकिस्तान अगले साल से चीन में बनी एडवांस 'हैंगर-क्लास' डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियां शामिल करना शुरू करेगा, जिससे हिंद महासागर और अरब सागर में भारत की नौसैनिक बढ़त को चुनौती मिल सकती है। पाकिस्तान नौसेना प्रमुख एडमिरल नईद अशरफ ने चीनी सरकारी मीडिया से बातचीत में पुष्टि की है कि पहली हैंगर-क्लास पनडुब्बी अगले साल सेवा में शामिल हो जाएगी। चीन और पाकिस्तान मिलकर कुल आठ पनडुब्बियां बना रहे हैं। इनमें से चार चीन में और चार पाकिस्तान में बनी हैं जो लगभग 5 अरब डॉलर के समझौते के तहत पाक को मिलेंगी। ये सभी पनडुब्बियां 2028 तक नौसेना में शामिल हो जाएंगी।चीन-पाकिस्तान की सामरिक साझेदारी का नया अध्याय टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हैंगर या टाइप-039A युआन-क्लास पनडुब...