गोपालगंज, मई 12 -- पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं का जत्था कुशीनगर हुआ रवाना कहा महात्मा बुद्ध ने इसी भूमि से विश्व को करुणा और शांति का दिया था संदेश कुचायकोट। एक संवाददाता बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर नेचुआ जलालपुर में श्रद्धा, आस्था और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान बुद्ध के अनुयायियों ने विधिवत पूजा-अर्चना की। जिसके बाद श्रद्धालुओं का एक जत्था कुशीनगर रवाना हुआ। प्रस्थान से पहले महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर माता गंधेश्वरी की पूजा की गई। महिलाओं ने स्पष्ट शब्दों में पाकिस्तान को संबोधित करते हुए कहा कि हम बुद्ध की धरती से हैं। हम शांति भी जानते हैं और क्रांति भी। हम किसी को छेड़ते नहीं। लेकिन अगर कोई हमें छेड़े तो हम उसे छोड़ते नहीं। डॉ. वंदना शर्मा ने कहा कि भारत की संस्कृति शांति और सद्भाव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.