महाराजगंज, अगस्त 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ पीजी कालेज चौक बाजार में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ महाराज की 56वीं एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज की 11वीं स्मृति में दो दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय वैश्विक कूटनीतिक परिदृश्य में भारत की भूमिका रहा। मुख्य वक्ता प्रो. ओम प्रकाश सिंह प्राचार्य दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज गोरखपुर ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ एवं महंत अवेद्यनाथ ने शिक्षा की अलख जगाने का जो अनुपम प्रयास किया था, उसे आत्मसात करने का समय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विकसित भारत की आधारशिला है, जो 2047 तक भारत को सशक्त, समृद्ध और आधुनिक भारत बनाने की दिशा में आधार स्तंभ का कार्य करेगी। कहा कि भारत की विदेश नीति ने डोकलाम संकट, रूस-यूक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.