नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे के बाद भारत की ऊर्जा नीति को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। हालांकि विदेश मंत्रालय ने इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की है। तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है। वह अपनी कुल खपत का लगभग 87 प्रतिशत यानी करीब 5.5 मिलियन बैरल प्रतिदिन तेल आयात करता है। रूस विश्व के सबसे बड़े तेल उत्पादकों और निर्यातकों में से एक है। 2022 में यूक्रेन युद्ध के बाद जब पश्चिमी देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए, तब भारत ने रियायती दरों पर रूसी तेल खरीदना शुरू किया। रूसी तेल की बढ़ती हिस्सेदारी 2019-20 में भारत के कुल तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी केवल 1.7 प्रतिशत थी, लेकिन 2023-24 में यह बढ़कर करीब 40 फीसदी हो गई। अब रूस भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.