जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- जमशेदपुर। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के द्वारा बर्मामाइंस ईस्ट प्लान्ट बस्ती समुदाय भवन में रविवार को भारत की महान वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती मनाई गई। वहीं उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया गया। गोंड समाज के लोगों ने कहा की भारत की महान वीरांगना रानी दुर्गावती के जयंती हमलोग मनाते आ रहे हैं रहे हैँ, उनकी जीवनी और गाथा को कभी भुलाई नहीं जा सकती। उनकी वीरता इतिहास में हमेशा अमर रहेगी। इस मौके पर गोंड महिला समिति की वर्षगांठ भी केक काट कर मनाई गई, इस मौके पर अध्यक्ष दिनेश शाह, महिला समिति से नीतू कुमारी, अम्बे ठाकुर, मंजू देवी,चंपा देवी, शांति देवी, रामा नंद प्रसाद, कन्हैया शाह, मदन शाह, हरकेश शाह, मुन्ना प्रसाद, बॉबी शाह, उमेश शाह, मनोज प्रसाद, अंजू देवी, सोहन शाह सहित कई लोग महजूद रहे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.