विशेष संवाददाता, अक्टूबर 14 -- लखनऊ के डिफेंस कॉरिडोर में तैयार होने वाली ब्रह्मोस मिसाइलें दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए तैयार हैं। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 अक्तूबर को इसे लांच करने जा रहे हैं। एक साल में अभी करीब 100 सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें तैयार की जाएंगी। आगे चलकर इसमें इजाफा करते हुए 1500 तक करने की तैयारी है। भारत और रूस संयुक्त रक्षा उपक्रम के तहत लखनऊ के भटगांव में स्थापित संयंत्र में ब्रह्मोस मिसाइलों का निर्माण किया जा रहा है। रक्षा मंत्री ने इसी साल 11 मई को इस संयंत्र का उद्घाटन किया था। इसके बाद इसमें मिसाइलों का निर्माण शुरू किया गया। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बताया कि ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप की लांचिंग 18 अक्तूबर को की जाएगी। प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, अली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.