नई दिल्ली, जनवरी 4 -- रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर दुनियाभर में शानदार कमाई कर रही है। इस फिल्म में सिर्फ 31 दिनों के अंदर ही कई ऐसे रिकॉर्ड बना लिए हैं जिसे तोड़ पाना किसी दूसरी फिल्म के लिए मुश्किल होने वाला है। धुरंधर अपनी रिलीज के बाद से लगातार शानदार कमाई कर रही है। फिल्म के गाने, कहानी और एक्टर्स की परफॉर्मेंस की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। इंडस्ट्री के कुछ दिग्गजों ने आदित्य धर के डायरेक्शन और रणवीर की मेहनत की तारीफ की है। अब फिल्म ने एक और रिकॉर्ड बना लिया है। फिल्म 800 करोड़ पार पहुंच गई है।800 करोड़ के ऊपर पहुंची कमाई आज जियो स्टूडियो ने एक पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी कि फिल्म ने 806.80 करोड़ की कमाई कर ली है। पोस्ट में बताया गया है कि धुरंधर ने अपने पहले हफ्ते में 218 करोड़, दूसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा 261.5 करोड़, तीसरे ह...