रांची, जुलाई 17 -- रांची। भारतीय शिक्षण मंडल झारखंड प्रांत व वाईबीएन विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के सभागार में संगोष्ठी का आयोजन गुरुवार को किया गया। विषय 'व्यास पूजा एवं शिक्षा नीति में शिक्षकों की भूमिका था। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सत्यदेव पोद्दार .ने कहा कि व्यास जी विश्व के प्रथम गुरु रहे हैं, भारत की ज्ञान परंपरा, गुरु-शिष्य परंपरा आदि काल से ही सभी कालों में महान व गौरवान्वित करने वाला रहा है। भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश सिंह ने भारतीय शिक्षण मंडल के उद्देश्य व कार्यपद्धति को विस्तार से बताया। विश्वविद्यालय के चेयरमैन रामजी यादव ने भी अपने विचार साझा किए। मौके पर झारखंड प्रांत के अध्यक्ष डॉ रंजीत मिश्रा, डॉ सुबास साहु, डॉ शशि कुमार, डॉ सुबोध कुमार मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...