जयपुर, मई 7 -- भारत में लोगों को सुबह-सुबह दिल खुश और सीना चौड़ा करने वाली खबर भारतीय आर्मी ने दी है। भारतीय सेना के जांबाजों ने आधी रात पाकिस्तान की सीमा में घुसकर 9 आतंकी ठिकाने ताबाह कर दिए। इनमें मसूद अजहर और हाफिज सईद के भी ठिकाने थे। ऑपरेशन सिंदूर के नाम से चलाए ऑपरेशन पर पूरा भारत गदगद है। राजनीतिक हलकों से भी इसपर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कांग्रेस की तरफ से भी पहला रिएक्शन आ गया है। राजस्थान कांग्रेस के चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने सेना को इस हिम्मत और ताबड़तोड़ ऐक्शन के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हम सभी भारतीय सेना के इस ऑपरेशन का समर्थन करते हैं। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एएनआई से बातचीत में कहा कि पहलगाम में जिस तरह आतंकवादियों ने 27 पर्यटकों को मारा,लोग कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पूरे देश में स्वर उठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.