प्रयागराज, फरवरी 15 -- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार को महाकुम्भ पहुंचे और संगम में आस्था की डुबकी लगाई। देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ भारत की आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक है। यह हमारी प्राचीन संस्कृति और धर्म का महोत्सव है। यहां संतों की वाणी, उनका प्रभाव और भक्तों की अपार श्रद्धा देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि मां गंगा की कृपा सभी पर बनी रहे और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आए। ओम बिरला ने कहा कि महाकुम्भ के महत्व का वेद-पुराणों में विशेष उल्लेख है। यह आयोजन समभाव और समरसता का प्रतीक है, जहां जाति और धर्म से ऊपर उठकर सभी लोग एक साथ आस्था के संगम में डुबकी लगाते हैं। महाकुम्भ न केवल आंतरिक ऊर्जा और चेतना को जागृत करता है, बल्कि आत्मा और मन की शुद्धता भी प्रदान करता है। पूरे भारत से, गांव-गांव और शहर-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.