मेरठ, फरवरी 9 -- हस्तिनापुर। नगर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें वक्ताओं ने हिंदू धर्म की एकजुटता, समरसता व सद्भाव पर विचार रखे। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि कथा वाचक डॉ. विश्वेश्वरी देवी,, चेयरपर्सन सुधा खटीक, मनीष द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आरएसएस के ग्राम विकास के विभाग संयोजक मनीष ने कहा कि समाज को तोड़ने के लिए विदेशी ताकतें कुचक्र रच रही हैं इन सबसे सावधान होने की आवश्यकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारी परिवार व्यवस्था बहुत सुदृढ़ होनी चाहिए। सप्ताह में एक दिन सभी मिलकर सामूहिक भोजन करें व वर्ष में एक बार परिवार सहित किसी सांस्कृतिक व धार्मिक स्थलों पर भी जाना चाहिए। श्रीराम कृपा धाम की महंत साध्वी डॉ. विश्वेश्वरी देवी ने कहा कि ये सम्मेलन हिंदू संस्कृति को बढ़ावा देंगे। कहा कि ...