रांची, नवम्बर 26 -- खूंटी, संवाददाता। संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय परिसर में कांग्रेसजनों ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को नमन करने से हुई। मौके पर सांसद कालीचरण मुंडा ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक किसी देश का संविधान नहीं बनता, तब तक वह सामाजिक, नीतिगत और प्रशासनिक रूप से आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक आत्मा है। उन्होंने संविधान निर्माण में योगदान देने वाले सभी महान व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान की रक्षा और पालन हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। इससे पहले माल्यार्पण के बाद संविधान की मूल भावना, महत्व और संरक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.