नई दिल्ली, मई 23 -- भारत के कई घरों में रोजाना काम में आने वाला झोला अमेरिका में हजारों रुपए में बिक रहा है। यह वही झोला है जो भारत के लगभग हर मध्यमवर्गीय घर में कभी परचून की दुकान से सामान लाने, तो कभी सफर के दौरान डब्बा ले जाने के काम आता है। जिस झोले को यहां के लोग रद्दी की इज्जत नहीं देते, उसे एक अमेरिकी कंपनी 48 डॉलर यानी करीब 4,100 रुपए में बेच रही है। अब यहां के लोगों को यह बात बिल्कुल हजम नहीं हो रही है। लोग इंटरनेट पर इस वायरल पोस्ट पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और कई लोग कंपनी पर ग्राहकों को लूटने का आरोप भी लगा रहे हैं। दरअसल यह वाकया तब चर्चा में आया जब एक सोशल मीडिया यूजर ने इससे जुड़ा एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसमें साफ देखा जा सकता है कि इस साधारण सी जूट बैग को हाई-एंड अमेरिकी रिटेलर नॉर्डस्ट्रॉम नाम की एक कंपनी 48 डॉलर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.