नई दिल्ली, फरवरी 13 -- India passport: भारतीय पासपोर्ट की वैश्विक रैकिंग में सुधार हुआ है। हेलने एंड पार्टनर्स की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक कागज पर भारत की वैश्विक गतिशीलता रैंकिंग में सुधार हुआ है अब भारतीय पासपोर्ट उनकी सूची में 75वें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि 2025 में वह 85वें स्थान पर था। इसके अलावा इस साल की शुरुआत में भारत की रैंकिंग 80 थी। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स दुनिया भर के 200 देशों के पासपोर्ट को रैंक करता है। यह रैंकिंग इस बात पर आधारित होती है कि किसी देश के लोग अपने पासपोर्ट के आधार पर कितने देशों में वीजा फ्री एंट्री ले सकते हैं या फिर वीजा ऑन अराइवल पर एंट्री ले सकते हैं। भारत की स्थिति में फिलहाल सुधार हुआ है, लेकिन इसके साथ ही दो ऐसे देश भी हैं, जहां पर भारतीयों की वीजा फ्री एंट्री बंद हो गई है। हेनले की रिपोर्ट के मुता...