रांची, दिसम्बर 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। रोटरी क्लब के तीन दिनी अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस 'समागम' के आखिरी दिन रविवार को मुख्य वक्ता केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि रांची को भारत का पहला फैटी लिवर मुक्त शहर बनाया जाएगा। फैटी लिवर की जांच और जागरुकता के लिए छह करोड़ की लागत से चार अत्याधुनिक मोबाइल वैन रोटरी को शीघ्र दिए जाएंगे। इनके जरिये रांची व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की स्क्रीनिंग होगी। रांची क्लब में आयोजित हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल इलाज का नहीं, बल्कि जन जागरुकता का अभियान है, जिसमें रोटरी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए सेठ ने बताया कि रोटरी के माध्यम से तीन करोड़ रुपए की सिलाई मशीनें अगले माह महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रदान की जाएंगी। इससे हजारों महिल...