फरीदाबाद, फरवरी 4 -- पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में 'जेन-जी कनेक्ट फॉर विकसित भारत @2047' कार्यक्रम हुआ। इसमें डॉ. बिनय कुमार ने भारतीय युवाओं को संस्कारवान बताया। उपायुक्त डॉ. हरीश वशिष्ठ ने युवाओं से नशे से दूर रहकर देश निर्माण में भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम का आयोजन इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक पॉलिसी रिसर्च एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट और एसवीएसयू के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के निदेशक डॉ. बिनय कुमार सिंह मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि भारत का जेन-जी अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय युवा भजन, सेवा और रचनात्मक कार्यों में विश्वास रखते हैं। यह पीढ़ी देश की पहचान को मजबूत कर रही है। डॉ. बिनय कुमार ने कहा कि भारत ने दुनिया को वसुधैव कुटुंबकम की भाव...