नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- भारत और चीन के बीच 5 साल बाद सीधी फ्लाइट सेवाएं फिर से शुरू होने जा रही हैं। सरकार ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया है कि भारत और चीन के बीच इस महीने के अंत से सीधी उड़ान सेवाएं फिर से शुरू की जाएगी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि भारत और चीन के गंतव्यों को जोड़ने वाली सीधी हवाई सेवाओं को दोबारा बहाल करने पर सहमति बन गई है और अक्टूबर के अंत सीधी फ्लाइट्स तक फिर से शुरू हो सकती हैं। गौरतलब है कि 2020 में कोविड-19 महामारी के बाद से दोनों पक्षों के बीच उड़ान सेवाएं निलंबित कर थीं। इसके बाद गलवान घाटी में हुई हिंसा के बाद सेवाएं वापस शुरू नहीं की गईं। हालांकि अब 5 साल बाद सीधी उड़ान सेवाएं दोबारा शुरू हो रही हैं। विदेश मंत्रालय के बयान में बताया गया कि इस साल की शुरुआत से ही...