हेलसिंकी, सितम्बर 24 -- फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने भारत को रूस और चीन के साथ एक ही श्रेणी में रखने से साफ इंकार कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिनी देशों से भारत के साथ संबंधों को और मजबूत करने की अपील की है। एक इंटरव्यू में स्टब ने कहा कि भारत एक उभरती हुई महाशक्ति है, जिसके पास जनसांख्यिकी और आर्थिक ताकत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पश्चिमी देशों के लिए भारत के साथ सहयोग करना बेहद महत्वपूर्ण है। रूस और चीन के बीच गहरे संबंधों का जिक्र करते हुए स्टब ने कहा, "1990 के दशक की शुरुआत में रूस और चीन की अर्थव्यवस्थाएं लगभग एक समान थीं, लेकिन अब चीन की अर्थव्यवस्था रूस से दस गुना बड़ी है। रूस द्वारा तेल और गैस की खरीद, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के जरिए चीन रूस को युद्ध जारी रखने की संभावना प्रदान करता है। इस तरह दोनों देशों के बीच बहु...