प्रयागराज, जनवरी 27 -- कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र गोयल ने भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) व्यापार समझौते का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय वस्तुओं और सेवाओं के लिए वैश्विक बाजार में पहुंच को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती आर्थिक मजबूती, नीति स्थिरता और सुधार आधारित विकास का स्पष्ट प्रमाण है। गोयल ने बताया कि समझौते से टैरिफ व गैर-टैरिफ बाधाएं कम होंगी, निर्यात और एफडीआई को बढ़ावा मिलेगा तथा तकनीकी हस्तांतरण, नवाचार और रोजगार सृजन को बल मिलेगा। वस्त्र, चमड़ा, रत्न-आभूषण, फार्मा, आईटी, कृषि सहित एमएसएमई और स्टार्टअप्स को विशेष लाभ होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...