नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर हैं। गुरुवार शाम वह राजधानी दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर पहुंचे। करीब 4 साल के बाद भारत आ रहे पुतिन का यह दौरा कई मायनों में खास है। इनमें से एक उनकी फ्लाइट भी है। खबर है कि उनकी फ्लाइट दुनिया की सबसे ज्यादा ट्रैक की जाने वाली फ्लाइट बन गई है। रूसी राष्ट्रपति इस यात्रा के दौरान भारत से रक्षा समेत कई समझौते कर सकते हैं। Flight Radar 24 के अनुसार, उनकी सबसे ज्यादा ट्रैक की जाने वाली फ्लाइट रूसी सरकार का विमान है, जो भारत जा रहा है। उसके साथ ही Flight Radar 24 ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें नजर आ रहा है कि करीब 1772 लोग फ्लाइट के स्टेटस के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'अभी हमारी सबसे ज्यादा ट्रैक की जाने वाली फ्लाइट।'एक ही कार से निकले दोनों ने...