नई दिल्ली, मार्च 25 -- - आपदा प्रबंधन संशोधन विधेयक 2024 राज्यसभा में पारित - केंद्रीय गृह मंत्री ने चर्चा का जवाब दिया - कहा, कोविड के दौरान पूरी दुनिया को दिखाया रास्ता नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। आपदा प्रबंधन संशोधन विधेयक 2024 पर चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यों के साथ भेदभाव के विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने विपक्ष के आरोपों का एक-एक करके जवाब दिया और कहा कि कोविड के दौरान मोदी सरकार का प्रबंधन पूरी दुनिया में सबसे बेहतर रहा। शाह ने कहा कि बीते दस साल में भारत आपदा प्रबंधन के मामले में राष्ट्रीय ही नहीं क्षेत्रीय एवं वैश्विक ताकत बनकर उभरा है। दुनिया भी यह स्वीकार कर रही है। उन्होंने पीएम केअर फंड पर आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि यूपीए सरकार के दौरान प्रधानमंत्री राहत कोष से राजीव गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.