नई दिल्ली, जून 8 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना है। इस महीने के अंत में दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों के बीच अहम बैठक होगी, जिसमें समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि दोनों देश समझौता वार्ता के बेहद नजदीक है। भारत चाहता है कि नौ जुलाई से पहले समझौता वार्ता हो जाए। सूत्रों का कहना है कि भारत समझौता लागू होने से पहले कई अहम बिंदुओं पर फैसला ले चुका है। खासकर जिन बिंदुओं को अमेरिका समझौता वार्ता के दौरान उठा रहा था। इनमें इलेक्ट्रिक वाहनों के आयात पर लगने वाले शुल्क का मुद्दा भी है। मौजूदा समय में भारत 110 फीसदी आयात शुल्क लगाता है, लेकिन नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी में भारत ने आयात शुल्क को कुछ शर्तों के साथ घटाकर 15 फीसदी शुल्क लगाने का ऐलान किया है। सीधे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.