रांची, फरवरी 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार, भ्रामक और राजनीतिक हताशा का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि देश की सरकार पूरी मजबूती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तरक्की के मार्ग पर बढ़ रही है। कांग्रेस नेताओं प्रणव झा और केशव महतो कमलेश के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए शाहदेव ने कहा कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच हुआ समझौता भारत की आर्थिक शक्ति, तकनीकी सहयोग और वैश्विक प्रभाव को बढ़ाने वाला है। इससे निवेश, रोजगार और निर्यात के नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त आयात को नुकसान बताना गलत है, क्योंकि उच्च तकनीक, ऊर्जा और उन्नत मशीनरी का आयात देश की उत्पादन क्षमता बढ़ाएगा। भारतीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.