संभल, फरवरी 23 -- विकासखंड पंवासा के किसौली गांव में रविवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश विजेंद्र सिंह यादव का स्वागत किया गया। साथ ही वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं पर अपने अपने विचार व्यक्त किए और 50 किसानों ने संगठन की सदस्यता ली। पंचायत में विजेंद्र सिंह यादव ने भारत-अमेरिका व्यापारिक समझौते की आलोचना करते हुए कहा कि यह समझौता किसानों के हित में नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे भारतीय किसानों पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा। अमेरिका अपने किसानों को भारी सब्सिडी देता है, जबकि भारत में किसानों पर करों का बोझ अधिक है। ऐसे में प्रतिस्पर्धा असमान होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक यह समझौता रद्द नहीं होगा तो ...