बदायूं, फरवरी 8 -- कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में शनिवार को कुंडरा खरसाई गांव में भारत अमेरिका व्यापार समझौते की प्रतियां जलाकर विरोध किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका से नुकसानदायक व्यापार समझौता कर देश को बेच दिया है। कृषि क्षेत्र में अमेरिका को आयात की छूट देने से भारत के किसानों को भारी नुकसान होगा। किसानों की कमर टूट जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप के सामने आत्मसमर्पण कर देश को नुकसान पहुंचाया है। अमेरिका के दबाव में रूसी तेल की सस्ती आपूर्ति बंदकर अमेरिकी तेल खरीदने से महंगाई बढ़ेगी। अमेरिका के लिए पूरा बाजार खोल देने से भारतीय इंडस्ट्री को भारी नुकसान होगा। यह समझौता व्यापारी ,किसान ,मजदूर ,नौजवान समेत 140 करोड़ भारतीयों के खिलाफ है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष धर्म...