नई दिल्ली, फरवरी 7 -- क्या अमेरिका से ट्रेड डील में रूसी तेल पेच फंसा सकता है? इसको लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है। इसमें भारत ने एक बार फिर दोहराया है कि देशवासियों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही बाजार परिस्थितियों तथा बदलते अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों को ध्यान में रखकर ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाना उसकी रणनीति का हिस्सा है। सरकार इस मामले में हां या नहीं के रूप में जवाब देने से बचती रही है। रूस से तेल खरीदने के मामले में वाणिज्य मंत्रालय सवालों को विदेश मंत्रालय के पाले में डाल देता है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को इस सवाल के जवाब में कहा कि इसका उत्तर विदेश मंत्रालय देगा। भारतीयों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्चमीडिया की ओर से बार-बार यह सवाल पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्...