आरा, फरवरी 9 -- आरा, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्यव्यापी आह्वान के तहत आरा सहित विभिन्न प्रखंडों में सोमवार को धरना आयोजित किया गया। आरा में अध्यक्षता दशरथ सिंह कुशवाहा ने की और संचालन किसान नेता मनोज यादव ने किया। धरना को संबोधित करते हुए जिला सचिव राजू यादव ने भारत-अमेरिका कृषि समझौता रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि सभी सिंचाई परियोजनाओं का जीर्णोद्धार करते हुए नए का निर्माण किया जाए। इंद्रपुरी जलाशय (कदवन डैम) का निर्माण यथाशीघ्र कराए जाएं। उत्तर कोयल नहर परियोजना को अविलंब पूरा किया जाए। साथ ही सभी सरकारी नलकूपों को चालू किया जाए। उन्होंने आम लोगों और किसानों से जुड़ी सभी मांगों पर ध्यान आकृष्ट कराया। कहा कि अगर सरकार इन मांगों को पूरा नहीं करेगी तो इससे बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। वहीं 12 फरवरी को राष्ट्रीय हड़त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.